Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: 2 सैन्य-वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, एयरफोर्स के 5 जवान घायल, एयरलिफ्ट किए गए

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकियों के हमले में कई वायुसैनिकों को गोलयां लगीं. आतंकियों ने दो वाहनों पर जमकर फायरिंग की. जो गोलियां आतंकियों ने चलाईं, उनसे वाहनों के ग्लासेस पर निशान बन गए.

Terror Attacks in Jammu and Kashmir

Terror Attacks in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एयरफोर्स ऑफिसर्स के वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया है. शनिवार देर शाम हुए इस हमले एयरफोर्स के 5 जवान घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया है.

सेना के सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमला होने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आर्मी और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं. घटनास्थल को घेर लिया गया है और आतंकियों को खोजा जा रहा है.

Terror Attacks in Jammu Kashmir

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि 4 मई को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर सुरनकोट इलाके में गोलियां चलाईं. सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था. आतंकियों ने सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर हमला किया था, तब 5 जवान शहीद हो गए थे. जांच एजेंसियों ने पता लगाया था कि आतंकियों ने तब अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं, जो वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं.

यह भी पढ़िए: चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, टारगेट किलिंग का निशाना बना बिहार का मजदूर, दर्दनाक मौत

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital