Bharat Express DD Free Dish

Jan Suraj Party

जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा उपचुनाव में सभी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है. पार्टी ने रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा, तरारी से किरण देवी, बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है.

प्रशांत किशोर ने कहा, "मुझसे पूछा गया कि कहां से अच्छे लोग लाएंगे, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने मनोज भारती को इसलिए नहीं चुना है कि वह दलित समाज से आते हैं, बल्कि उनको चुनने के पीछे की वजह यह है कि वह काबिल हैं.

प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपको जिसको वोट देना हो दे दो, लेकिन हम आपके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के इंतजाम जरूर करेंगे.