कलयुग के श्रवण कुमार: कांवड़ में गंगाजल के साथ 95 वर्षीय दादाजी को बैठाकर निकले दो पोते
Kanwar Yatra: बुलंदशहर के रामघाट से दो सगे भाई कृष्णा और भूदेव 95 वर्षीय दादाजी हरीशचंद्र को कांवड़ में बैठाकर पैदल वृंदावन के लिए रवाना हुए. अलीगढ़ में उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और दोनों पोतों की सेवा भावना को कलयुग के श्रवण कुमार की मिसाल बताया.
सावन में अनोखी कांवड़ यात्रा: 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई भव्य झांकी, देखें Video
सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गुरुग्राम के लिए निकली एक भव्य कांवड़ यात्रा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार इस कांवड़ में शिव-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई है, जिसके साथ 30 शिवभक्तों का जत्था पैदल सफर कर रहा है.
’10×12′ का टेस्ट पास तभी मिलेगी एंट्री! बॉर्डर पर डीजे कांवड़ों की सख्त जांच; जानें क्या है नया नियम
Kanwar Yatra Rules: मुजफ्फरनगर में प्रवेश कर रही बड़ी डीजे कांवड़ों की पुरकाजी बॉर्डर पर जांच की जा रही है। प्रशासन ने तय आकार के नियम लागू किए हैं. 10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई से अधिक डीजे कांवड़ों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही, उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई हो रही है.
कांवड़ लेकर लौट रही महिला को रास्ते में उठा दर्द, जिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को दिया जन्म; देखें वायरल Video
सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में एक महिला कांवड़िया ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां एसएसपी ने पहुंचकर बच्चों का नामकरण किया.
कांवड़िए सोमवार या शिवरात्रि को ही क्यों करते हैं भगवान शिव को जलाभिषेक? जानिए समुद्र मंथन का राज
Sawan 2026: सावन 2026 की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर समाप्त होगी. 3 अगस्त को पहला सावन सोमवार है.
मध्य प्रदेश के इस छोटे से गांव ने रचा इतिहास, एक साथ 150 शिवभक्त तय कर रहे 800 किमी का पैदल सफर
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है. यहाँ के कुआंपुर गांव के 150 से अधिक लोग एक परिवार की तरह 800 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पर निकले हैं.
कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकते त्रिशूल-हॉकी और नुकीली चीजें, पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं. अब यात्रा के दौरान त्रिशूल, हॉकी या कोई भी नुकीली वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
कांवड़ मार्ग पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं! राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जारी की सुरक्षा SOP
राजस्थान पुलिस ने कांवड़ यात्रा-2026 के लिए सख्त SOP जारी की है. हथियार, नशा, तेज डीजे और बिना अनुमति वाहनों पर रोक रहेगी. कांवड़ियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है.
कांवड़ यात्रा से कैसे मिलता है भारत की अर्थव्यवस्था को बूस्ट? जानें 1000 करोड़ के इस कारोबार का पूरा गणित
सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाती है. इस एक महीने के दौरान छोटे दुकानदारों, ढाबा संचालकों और परिवहन सेक्टर को मिलाकर लगभग 1,000 करोड़ रुपये का व्यापार होता है.
वायरल हुई बहू की अनोखी कावड़: 90 साल की सास को कंधों पर उठाकर हरिद्वार से ला रही जल
सावन महीने की शुरुआत के साथ ही मुजफ्फरनगर से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. लोक गायिका काजल चौधरी अपनी 90 साल की सासू मां को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा कर रही हैं, जो आधुनिक युग में श्रवण कुमार की याद ताजा कर रही है.





