Bharat Express DD Free Dish

Kanwar Yatra 2026

किया गया है. 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बना दिया है. पहली बार साइबर कमांडो की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी, जबकि हरिद्वार में छापेमारी के दौरान 50 किलो कथित नकली पनीर भी बरामद किया गया है.

Meerut Kanwar Yatra 2026 health arrangements: मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग 18 ई-बाइक एंबुलेंस 24 घंटे संचालित करेगा, जिन पर डॉक्टर या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे. डीएम विजय कुमार सिंह ने कांवड़ मार्ग पर मीट और शराब की दुकानें बंद रखने तथा बिना लाइसेंस दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ रेंज में 28 मुख्य मार्गों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. 969 किमी लंबे रूट पर सुरक्षा के लिए 148 बैरियर और घाटों पर हादसों को रोकने के लिए 157 नावें व 139 गोताखोर तैनात किए गए हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट मोड पर है. SSP अविनाश पांडेय ने यूपी-112 की नई गाड़ियों समेत 50 से अधिक पुलिस बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर कांवड़ मार्गों के लिए रवाना किया है.

30 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का विवाद दोबारा शुरू हो गया है. राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ढाबों पर ऐसा नाम न हो जिससे शिवभक्तों में भ्रम फैले.