Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Karnataka News

Supreme Court Actor Darshan Bail: रेणुकास्वामी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को मामले के 60 मुख्य गवाहों की जांच एक साल के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया.

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में युवती ने 'वेस्टर्न स्टाइल' शादी के प्रस्ताव के बहाने प्रेमी के हाथ-पैर बांधे और उसे जिंदा जला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Karnataka News: बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 15 अप्रैल को एक अहम फैसले में पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी समेत 17 लोगों को 2016 में धारवाड़ में एक युवा बीजेपी नेता की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है.

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि युगयोगी श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरणाथ महास्वामीजी की विरासत सेवा, आध्यात्म और सामाजिक उत्थान के माध्यम से आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रही है.

PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी आज कर्नाटक के मांड्या में द्रविड़ शैली में बने श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे और एच. डी. देवेगौड़ा के साथ पुस्तक विमोचन करेंगे.

Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने बच्चों के भविष्य और उनकी मानसिक सेहत को ध्यान में रखते हुए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के बजट 2026-27 के दौरान 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का बड़ा ऐलान किया है. पढ़िए पूरी खबर

Priyank Kharge On RSS BJP: कर्नाटक में कांग्रेस मंत्री प्रियांक खड़गे ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे सियासी पारा सातवें आसमान पर है. उन्होंने RSS को 'शैतान' और BJP को 'साया' बताते हुए कहा कि असली लड़ाई जड़ से होनी चाहिए, परछाई से नहीं. उधर, बीजेपी ने इसे 'सूरज पर थूकने' जैसा बताया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

होस्कोटे–दबासपेट हाईवे पर एसयूवी, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

साधारण बस कंडक्टर से ‘अक्षर योगी’ बने एनके गौड़ा की प्रेरक यात्रा बताती है कि जुनून और त्याग से ज्ञान का ऐसा खजाना खड़ा किया जा सकता है, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों को रोशन करे.

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ट्ज़ के कर्नाटक दौरे के दौरान कांग्रेसी नेता और सीएम उन्‍हें रिसीव करने के बजाए राहुल गांधी से मिलने चले गए. इसे लेकर BJP की ओर से कांग्रेस को जमकर कोसा गया.