Operation Sindoor: शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.
Operation Sindoor: “हम पर जंग थोपी गई…इसका जवाब देंगे,” भारत की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान
हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से "कायराना हमले" कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.
राजनाथ सिंह से मिले जापानी रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी, पहलगाम हमले के बाद मिले समर्थन का भारत ने जताया आभार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों पक्षों के बीच वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया.
आतंक की फैक्ट्री : कश्मीर ही नहीं यूरोप और इस्लामिक देश भी झेल रहे पाकिस्तान में निर्मित आतंकवाद की मार
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आतंकवादियों को पनाह देने की बात स्वीकार की, जिससे कश्मीर से लेकर यूरोप तक पाकिस्तान में निर्मित आतंकवाद के वैश्विक प्रभाव का खुलासा हुआ.
पाकिस्तान ने UN महासचिव से भारत को रोकने की लगाई गुहार, कहा- भारत को ‘संयम दिखाने’ की सलाह दें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर में हुए घातक आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भारत को "जिम्मेदारी से काम करने" और "संयम दिखाने" की सलाह देने को कहा है.
पीएम मोदी के आवास पर CCS की कैबिनेट बैठक खत्म, 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीसीएस बैठक के साथ-साथ, दो अतिरिक्त समिति बैठकें - राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति CCEA) - प्रधानमंत्री के आवास पर बुलाई गईं. आज दोपहर 3:00 बजे बैठक को लेकर कैबिनेट ब्रीफिंग दी जाएगी.
‘जुबानी जंग बंद करो…देश की तरक्की पर ध्यान लगाओ’…पहलगाम हमले पर दिए बयान के बाद शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को लताड़ा
सोशल मीडिया पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में धवन ने अफरीदी से कहा कि जुबानी जंग बंद करो और अपने देश की तरक्की पर ध्यान लगाओ. धवन ने भारतीय सेना का समर्थन करते हुए कहा कि देश में हर किसी को सेना के प्रयासों पर गर्व है.
कांग्रेस आलाकमान का नेताओं को नसीहत- पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी न करें…नहीं तो भुगतने होंगे परिणाम
मीडिया सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए बयान से नाराज हैं. नेताओं को सख्त नसीहत दी गई है कि पार्टी लाइन से अलग बयान देने पर सख्त परिणान भुगतने होंगे.
Pahalgam Attack: असम में देशद्रोही टिप्पणी करने के आरोप में अब तक 16 गिरफ्तार- सीएम हिमंत सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के मद्देनजर 'देशद्रोही टिप्पणी' करने के आरोप में राज्य में अब तक कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Pahalgam Terror Attack: “आतंकियों को फ्रीडम फाइटर कहना अपमान है”… दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री को लताड़ा
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम एवं विदेश मंत्री इशाक डार के बयान को 'अपमानजनक' करार दिया और कहा कि यह आतंकवादियों को पनाह देने की खुली स्वीकारोक्ति है.





