Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kolkata: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को 14 दिनों की हिरासत में भेजा गया, 6 आरोपितों का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और फिर उसकी हत्या की वारदात से देशभर के रे​जिडेंट डॉक्टर गुस्से में हैं. इस बीच हत्यारोपी को दबोच लिया गया है.

Sanjoy-Roy

कोलकाता रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक अदालत ने आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

संजय रॉय को शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य कोलकाता के सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया. मामले की सुनवाई नियमित अदालत कक्ष के बजाय, एसीजेएम के कक्ष में की गई. वहां किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी.

कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी कमरे के बाहर मौजूद थे.

Sanjoy-Roy
आरोपी का चेहरा मीडिया से इस तरह छुपाकर रखा गया है.

बता दें कि घटना 9 अगस्त को अंजाम दी गई थी, जब एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर कर दिया गया. इस घटना के विरोध में कोलकाता के डॉक्टर्स आज 15वें दिन (23 अगस्त) भी हड़ताल पर थे. उन्होंने कहा- हमें न्याय नहीं मिला है. इसलिए हम काम पर नहीं लौटेंगे.

रॉय को विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था

आरोपी संजय रॉय को कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था. लेक‍िन कोर्ट द्वारा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के बाद आरोपी को सीबीआई के हवाले कर द‍िया गया.

आरोपी समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

एक अधिकारी ने कहा— “आरोपी संजय रॉय समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा. इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़ित डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital