Bharat Express DD Free Dish

Lucknow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा का स्वागत करते हुए अवैध धर्मांतरण पर सख्त रुख अपनाया. बलरामपुर में विदेशी फंडिंग से जुड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा.

प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा और लखनऊ में तीन शेल कंपनियों पर छापा मारा, 103 करोड़ से अधिक की अवैध राशि जब्त, 116 बैंक खाते फ्रीज. मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क की जांच जारी.

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कई मुस्लिम परिवारों का मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुद्धिकरण किया गया. इस कदम को "घर वापसी" के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ लोग अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनीटरिंग और आरसीसीएमएस प्रणाली के चलते उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण में तेजी आई है. मई माह में लखनऊ और जौनपुर ने सर्वाधिक मामलों का निपटारा किया, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और न्याय की गति सुनिश्चित हुई है.

लखनऊ आयकर दफ्तर में IRS अधिकारियों गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच मारपीट का मामला. योगेंद्र ने गर्ग पर टैक्स हेराफेरी का आरोप लगाया, उनकी पत्नी ने साजिश का दावा किया.

लखनऊ में महारानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी और महापौर सुषमा खर्कवाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में डॉ. दिनेश शर्मा ने नारी सशक्तिकरण, बेहतर प्रशासन और भाजपा की एकजुटता पर प्रकाश डाला.

योगेंद्र मिश्रा इससे पहले उस समय चर्चा में आए थे, जब IRS अधिकारियों के बीच खेले जाने वाले मैच में उन्हें शामिल नहीं किया गया था, तब उन्होंने पिच पर बैठकर जबरदस्त हंगामा किया था.

उत्‍तर प्रदेश में एक नहर से 6 गंगा डॉल्फिनों को रेस्क्यू कर पानी से लबालब घाघरा नदी में सुरक्षित छोड़ा गया. ये मछलियां भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव हैं और इन्हें IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजातियों में रखा गया है.

Squadron Leader Dr Tulika Rani: बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए लखनऊ प्रशासन ने अभियान शुरू किया. स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी को पैनल में शामिल किया गया. वह माउंट एवरेस्ट विजेता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिनेश मानसिक रूप से परेशान था. वो पहले भी दो बार जेल जा चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक किसी पुराने केस को लेकर तनाव में था.