Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow

रोहतास ग्रुप द्वारा हजारों निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने के मामले में ईडी ने शिकंजा कस दिया है. जांच में सामने आया कि प्रमोटरों ने लुभावनी स्कीमों के जरिए पैसा इकट्ठा कर उसे बेनामी संपत्तियों और अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया. ताजा कार्रवाई में 77 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है.

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बीते बुधवार को पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी। मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। आमजन को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। बाजार और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। हमारी रिपोर्ट में हम लखनऊ में सर्दी और कोहरे के असर का जायजा लेकर लाइव रिपोर्टिंग पेश कर रहे हैं।

लखनऊ के केजीएमयू में छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी रेजिडेंट डॉ. रमीज मलिक की कॉल डिटेल ने दो प्रोफेसरों को शक के घेरे में ला खड़ा किया है. पुलिस और विश्वविद्यालय की दो अलग-अलग समितियां मामले की जांच कर रही हैं.

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय.’ ‘हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा, विष्णु महेश है.’ ‘ठाकुर, बनिया, बाभन छोड़, बाकी सब हैं DS-4.’ इन नारों के साथ जब बहुजन समाज पार्टी चुनावी मैदान में उतरी तो ऐसा लगा कि न सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजनीति, बल्कि देश की सियासत में एक नया उबाल पैदा कर दिया हो. देश …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर जल्द ही दुनिया में पहचान बनाएगा. उन्होंने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण का उल्लेख करते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी जनता सेवा और लखनऊ से जुड़े योगदान को याद किया.

उत्तर प्रदेश 25 दिसंबर को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I मैच घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंपायरों ने टॉस में देरी की और पांच बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण स्थानीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे मैच आखिरकार रद्द कर दिया गया.

देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

Dr. Dinesh Sharma On Education: डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में आयोजित 'उन्मेष-2025' कार्यक्रम में पहुंचे. उन्‍होंने BBA कोर्स के लिए 10 लाख का अनुदान दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा से कोई भी जंग जीती जा सकती है.

Latest