Bharat Express DD Free Dish

Made In India

दिल्ली में हुए राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में देशभर के व्यापारियों ने पीएम मोदी के ‘स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी बेचें’ के आह्वान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया. सम्मेलन में 26 राज्यों से आए 150 से ज्यादा व्यापारियों ने भाग लिया और 'भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान' अभियान की शुरुआत की.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में टॉय एग्जीबिशन का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलौना उद्योग से जुड़ी समस्या को गंभीरता से सुना और दिल्ली में टॉय पॉलिसी लाने का आश्वासन दिया.

Honeywell ने भारत में पहली 'मेड इन इंडिया' 50 सीरीज़ सीसीटीवी कैमरे लॉन्च किए, जो आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप हैं. बेंगलुरु में डिज़ाइन और VVDN के सहयोग से निर्मित, ये कैमरे उन्नत सुरक्षा प्रदान करते हैं.

भारतीय उत्पादों की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन लंबी डिलीवरी और महंगी शिपिंग से निर्यातकों को नुकसान हो रहा है. ओवरसीज वेयरहाउस मॉडल इन चुनौतियों का समाधान बन सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल को भारत में आईफोन बनाने पर 25% टैरिफ की धमकी दी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बिकने वाला आईफोन यहीं बनना चाहिए. एप्पल भारत में 20% आईफोन असेंबल करती है और इसे 60% तक बढ़ाना चाहती है.

Pernod Ricard India के अधिकारी प्रसन्न मोहिले ने कहा, "भारत अब एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे 97% उत्पाद भारत में बने हैं."

सरकार की नीतियों और गुणवत्ता सुधारों से भारत का खिलौना उद्योग तेज़ी से बढ़ रहा है. आयात में 79% की गिरावट आई है, जबकि निर्यात 40% बढ़ा है, जिससे भारत अब एक शुद्ध निर्यातक बन गया है.

First Cardiac Telesurgery: एसएस इनोवेशन के संस्थापक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि हम मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए सर्जरी की क्षमताओं को उन्नत करने से बेहद रोमांचित हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.

Driverless Metro Train: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल के उत्तरपारा में अपनी मेट्रो विनिर्माण सुविधा में इस ट्रेन का निर्माण किया. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने टीटागढ़ रेल सिस्टम की सराहना की.

मई 2024 में, JLR ने भारत में पहली बार रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की असेंबली शुरू करने की योजना की घोषणा की. इससे इन वाहनों की कीमतों में कमी आएगी.