PM FME Scheme में भ्रष्टाचार, बैंकों–दलालों की मिलीभगत ?
सरकार रोजगार बढ़ाने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाती है… लेकिन इन्हीं योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले ही अब इनको भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं। पीएम–FME योजना में ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में खेतों में सिर्फ टीन शेड लगाकर फर्जी यूनिटें खड़ी कर दी गईं। इन फर्जी यूनिटों पर करोड़ों के लोन और लाखों की सब्सिडी उठा ली गई। फर्जीवाड़ा केवल डेढ़ साल के भीतर हुआ। प्रदेशभर में 7000 से ज्यादा लाभार्थियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया गया, जिन पर 250 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी जारी हुई। लेकिन इन सब्सिडी वाली यूनिटों में बड़ी संख्या फर्जी बताई जा रही है। किराना और कपड़े की दुकानों के कोटेशन लगाकर यूनिटें दिखा दी गईं। बैंक अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से लोन पास हो गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से भी आवेदन शासन तक भेजे गए। ग्वालियर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक एमपीएस बुंदेला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है...
Vice president पद से इस्तीफे के बाद पहली बार दौरे पर Jagdeep dhankar
उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद जगदीप धनखड़ की पहली बार यात्रा
MP के Gwalior -चंबल संभाग में lumpy virus अलर्ट जारी, देखिए Report
मध्य प्रदेश के ग्वालियर‑चंबल संभाग में लंपी वायरस का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कल देर रात ग्वालियर में पांच संदिग्ध गायों में से दो की मौत हो गई है।
Bhopal Fake Currency Racket Exposed : Bhopal में नकली नोट फैक्ट्री, UP का युवक दबोचा गया
राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है
Civil Judge Result 2025: Dabra की बेटियों ने रचा इतिहास , सिविल जज में गूंजा ग्वालियर का नाम
Civil Judge Result 2025: Dabra की बेटियों ने रचा इतिहास , सिविल जज में गूंजा ग्वालियर का नाम
मंडियों में प्याज का हाल बेहाल,Madhya Pradesh के किसान कर रहे हाहाकार |
मंडियों में प्याज का हाल बेहाल,Madhya Pradesh के किसान कर रहे हाहाकार
Durga Drone Squadron तैयार, अब महिलाएं करेंगी बॉर्डर की निगरानी
ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार महिला ड्रोन स्क्वाड्रन को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे नाम दिया गया है — ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’। सीमा सुरक्षा में महिला शक्ति और तकनीकी दक्षता का संगम अब बॉर्डर पर दुर्गा वाहिनी संभालेगी अपने हाथों में सुरक्षा की कमान। ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (IPS) की प्रेरणा से यह पहल शुरू की गई है। यहाँ स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDLW) में महिला जवानों को उन्नत ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला जवानों का यह विशेष दल “दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन” कहलाएगा, जो तकनीक के ज़रिए सीमाओं की निगरानी को नई दिशा देगा..
Datia में Bageshwar Dham विवाद पर बवाल, Dhirendra Shastri के पुतले को लेकर दो गुट भिड़े
दतिया ज़िले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पुतला दहन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पा लिया है
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गरीब कैदियों की जमानत सुनिश्चित, केंद्र ने राज्यों को जारी किया दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गरीब कैदियों की जमानत सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किया हैं. यह योजना गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों पर लागू नहीं होगी.
उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया गोवर्धन पूजा, किसानों को दी शुभकामनाएं
उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा का आयोजन किया. उन्होंने किसानों के उत्थान और राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की सरकारी योजनाओं का परिचय दिया.







