Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maha Kumbh 2025

गौतम अडानी ने महाकुंभ में 'तेरा तुझको अर्पण' की भावना से सेवा कार्य किया, जिसमें उनके समूह ने इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन और गीताप्रेस के साथ 1 करोड़ आरती संग्रह वितरित किए.

गाजियाबाद के धनंजय ने पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए 600 किमी की साइकिल यात्रा कर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर फिटनेस का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से व्यस्त जीवनशैली में से थोड़ा समय निकालकर व्यायाम करने की अपील की.

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ में निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं. अस्थायी वृद्धाश्रम, स्वास्थ्य जांच, और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने ममता बनर्जी को महाकुंभ में आकर भव्य व्यवस्थाएं देखने की नसीहत दी. त्रिवेणी संगम में स्नान कर उन्होंने योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की और सनातन धर्म को विश्व का भविष्य बताया.

Mahakumbh 2025: अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. 73 देशों के राजनयिकों और नेपाल समेत कई देशों के सनातनी भक्तों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें एप्पल गुवावा और अन्य 11 प्रजातियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की महिमा और सनातन धर्म की एकता को लेकर अपने विचार साझा किए.

महाकुंभ 2025 में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा है, जिसे सनातन धर्म की सुनामी बताया जा रहा है. इस आयोजन में युवाओं की बढ़ी हुई सहभागिता और सीएम योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्व और सनातन नेतृत्व की अहम भूमिका रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुंभ प्रयागराज में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.

इस मौके पर ओम बिड़ला ने कहा, "गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पवित्र धरती पर अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का महाकुंभ हो रहा है. यहां संतों की वाणी, उनका प्रभाव और भक्तों की श्रद्धा अपार है. मेरी प्रार्थना है कि गंगा मां की कृपा सभी पर बनी रहे, देश में सभी का कल्याण हो."

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे. उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है.