Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने कहा कि साइबर सेल की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि लगभग 200-250 व्यक्तियों ने अफवाह फैलाने, हिंसा भड़काने और नागपुर में शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में आयोजित एक भव्य समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) का लोकार्पण किया.

महाराष्ट्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया है. बीजेपी और शिवसेना ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर हमला करते हुए उन्हें चुनौती दी कि वे शिवसेना (UBT) के सांसदों को तोड़कर दिखाएं. ठाकरे ने शिंदे के "ऑपरेशन टाइगर" आरोपों का भी जवाब दिया और कहा कि अगर वह सच में मर्द हैं तो ED, CBI और पुलिस को एक तरफ रखकर हमारी शिवसेना को चुनौती दें.

महाराष्ट्र में सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दूसरी बार कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया है. यह मीटिंग कई अहम प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी. शिंदे के इस कदम से महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ सकता है.

एक वक्त था जब महाराष्ट्र में शरद पवार की तूती बोलती थी, मगर इस चुनाव उनके सिर्फ 10 उम्मीदवार ही जीतने में कामयाब हुए. अपनी चुनावी चालों से विरोधियों को मात देने में महारत रखने वाले पवार के हाथों से अब राजनीतिक गोटियां लगातार फिसलती दिखने लगी हैं.

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की. ​​यह परिणाम BJP के लिए मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.

देवेंद्र फडणवीस ने अपने राजनीतिक करिअर में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं. 22 जुलाई 1970 को नागपुर शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे फडणवीस अपने नेतृत्व कौशल और स्पष्टवादी ​दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं.

मुंबई पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने वारदात के वक्त न तो आरोपियों को रोकने की कोशिश की और न ही बाबा सिद्दीकी को बचाने की कोशिश की, इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हराने के लिए काम किया है.