कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली है शादी? एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख चौंके फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगना पारंपरिक लुक में गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं. इंटरनेट पर उनकी गुप्त शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं.





