Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP News

मध्य प्रदेश के ग्वालियर‑चंबल संभाग में लंपी वायरस का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कल देर रात ग्वालियर में पांच संदिग्ध गायों में से दो की मौत हो गई है।

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है

Civil Judge Result 2025: Dabra की बेटियों ने रचा इतिहास , सिविल जज में गूंजा ग्वालियर का नाम

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना को लेकर अब देशभर में विरोध तेज हो गया है। ग्वालियर में हिंदू महासभा ने प्रेसवार्ता कर इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि यह घटना देश की एकता और अखंडता पर हमला है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को ग्वालियर से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली जाएगी, ताकि केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाई जा सके। घटना में 12 लोगों की मौत के बाद देशभर में न्याय की मांग और तेज हो गई है।

ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार महिला ड्रोन स्क्वाड्रन को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे नाम दिया गया है — ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’। सीमा सुरक्षा में महिला शक्ति और तकनीकी दक्षता का संगम अब बॉर्डर पर दुर्गा वाहिनी संभालेगी अपने हाथों में सुरक्षा की कमान। ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (IPS) की प्रेरणा से यह पहल शुरू की गई है। यहाँ स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDLW) में महिला जवानों को उन्नत ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला जवानों का यह विशेष दल “दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन” कहलाएगा, जो तकनीक के ज़रिए सीमाओं की निगरानी को नई दिशा देगा..

दतिया ज़िले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पुतला दहन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पा लिया है

MP News: इंदौर में शनिवार शाम एक दुखद हादसा हुआ. राऊ पुलिस स्टेशन इलाके में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई. इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.

घटना के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले कृत्य से संबंधित मामला भी शामिल है. यह एफआईआर कुशवाहा समुदाय के एक सदस्य की शिकायत पर दर्ज की गई है.

Coldrif Cough Syrup: मध्य प्रदेश में संदिग्ध Coldrif कफ सिरप पीने से बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है. छिंदवाड़ा के बाद बैतूल में दो और बच्चों की मौत हुई है. जांच में सिरप में 48.6% डायथेनॉल जैसे खतरनाक केमिकल की पुष्टि हुई, जिससे पूरे राज्य में इस दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

MP Chhindwara 6 Children Death: छिंदवाड़ा के कई इलाकों में 20 सितंबर के बाद बच्चों को सर्दी-खांसी और बुखार होने की शिकायतें आई थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों और मेडिकल दुकानों से कफ सिरप लिया और बच्चों को पिला दिया.

Latest