Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

MP News

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने को है ऐसे जगह - जगह गणेश जी की मूर्तियां बनकर तैयार है. वही ग्वालियर में कल वर्कशॉप में देसी गाय के गोबर से छोटी और बड़ी गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई. ग्वालियर के GYMCA क्लब में इको फ्रेंडली यानी मिट्टी के गणेश जी की छोटी और बड़ी मूर्तियां बनाई जा रही है. जिसमें बच्चे और महिला बढ़ - चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और उनका साफ संदेश है कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आने वाले 27 तारीख को गणेश जी की प्रतिमा ऐसे ही अपने घर पर बनाएं. जिससे विसर्जन करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी और किसी प्रकार का पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा...

मध्य प्रदेश में 13 दिन से लापता अर्चना तिवारी को आखिरकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया. भोपाल और नर्मदापुरम पुलिस ने लगभग 600 सीसीटीवी फुटेज की जांच और कई टीमों की मदद से युवती को सुरक्षित पाया हैं.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया.

एक तरफ इंद्रदेव उत्तर भारत के साथ- साथ एमपी के कई जिलों में अपनी कृपा बरसा रहे है. बता दें कि एमपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जो भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुके है. कई गांव, खेत, सड़के पानी में डुब गई है. एमपी की सबसे लोकप्रिय नदीं अपने उफान पर है. लेकिन दूसरी तरफ इंद्रदेव की कृपा महाकाल की नगरी में नहीं पहुंच पा रही है. जिसके चलते उज्जैनवासी काफी परेशान है...

Viral News: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक शख्स अपने दोस्त की शव यात्रा में डीजी लगाकर डांस कर रहा है. जानिए इसके पीछे का क्या कारण है?

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. कोठी तहसील से एक ऐसा आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है कि देश में चर्चा को विषय बन गया है.

Protest Ban In MP Vidhan Sabha: मध्य प्रदेश विधासभा में मानसून सत्र से पहले विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी पर बैन लगा दिया गया है. आइये जानें इसका कारण और इसपर छाई सियासत पर आए बयान.

मध्य प्रदेश में सांप के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. 2025 के पहले 6 महीनों में ही 4,205 मामले दर्ज हुए हैं. सरकार ने इसे स्थानीय आपदा घोषित कर सर्पमित्रों की भर्ती शुरू की है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में Crocodile के सड़कों पर आने का सिलसिला जारी है. ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला, जब एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया.

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के विकास के लिए ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 की शुरुआत इंदौर में हुई है. इस विशेष आयोजन में प्रदेश और देश भर से 1500 से अधिक निवेशक और उद्योगपति शामिल हुए हैं. देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य है. राज्य के शहरों का सुनियोजित और आधुनिक विकास करना.