Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

mumbai news

महाकवि गोपाल दास 'नीरज' की 8वीं पुण्यतिथि पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम 'कारवाँ गीतों का..नीरज' आयोजित किया जा रहा है. देखिए डिटेल..

Shinde Shivsena Fight Mumbai: शिंदे की शिवसेना में अंदरूनी कलह इस कदर बढ़ गई है कि बात अब खुलकर मारपीट तक आ पहुंची है. मुंबई के घाटकोपर में नियुक्तियों को लेकर उपजे विवाद में दो दिग्गज नेता आपस में इस कदर भिड़े कि एक नेताजी के कपड़े तक फट गए. जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है.

Nagpur Sex Racket: नागपुर पुलिस ने अंबाझरी क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उज़्बेकिस्तान और दूसरे राज्यों की 5 महिलाओं को मुक्त कराया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। रैकेट में मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों से डील की जाती थी.

Nalasopara Railway Station: नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन पर एक चाय विक्रेता द्वारा कथित तौर पर बारिश के गंदे पानी में केतली धोने का वीडियो सामने आया है. घटना के बाद यात्रियों ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जांच तथा संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की है.

Weather Update: देश भर में 'मुसीबत मूसलाधार' बनकर टूटी है. मुंबई के मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. जम्मू के कई इलाकों में भारी भूस्खलन हुआ है और रुद्रप्रयाग-कोटा-उज्जैन में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला.

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: सपनों की नगरी मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गज ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में शिरकत कर रहे हैं. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया. यहां वीडियो देखिए -

सपनों की नगरी मुंबई में 4 जुलाई को वाग्धारा और भारत एक्सप्रेस के संयुक्त प्रयास से 'वाग्धारा सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यहां पहुंचने वाले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के बारे में जानिए...

Mumbai Muharram Capsules Case: मुंबई में 30 हजार लोगों के 'सामूहिक नरसंहार' की खौफनाक साजिश बेनकाब हुई है. मुहर्रम के मातम में दर्द की दवा बताकर बांटे गए 'चूहे मारने वाले' जहरीले कैप्सूल, पुलिस ने फैयाज को 14,000 मौत की गोलियों के साथ दबोच लिया है. जानिए इसका ईरान-इराक कनेक्शन क्या है?

Salman Khan on Kumud Rane death: करीबी दोस्त और हेयरस्टाइलिस्ट कुमुद राणे के निधन से सलमान खान गहरे सदमे में हैं। अंतिम दर्शन के दौरान अभिनेता बेहद भावुक नजर आए. कैंसर से जूझ रही कुमुद राणे को श्रद्धांजलि देने सलमान खान के साथ पूरा खान परिवार भी पहुंचा.

Kalyan Railway Station Traffic: एक तरफ मनपा का डंडा, दूसरी तरफ मेयर की शॉपिंग!" कल्याण में अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई के बीच महापौर हर्षाली चौधरी का फेरीवालों से खरीदारी करते वीडियो वायरल होने पर विपक्षी दल कांग्रेस ने मनपा की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।