Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

mumbai police

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि मुंबई से 1608 समेत पूरे राज्य से 3367 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. साथ ही उन्होंने जबरन या लालच देकर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाने का आश्वासन भी दिया.

मुंबई पुलिस ने एक महिला शिक्षिका को एक 16 वर्षीय छात्र के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप में POCSO अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है.

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करने वाला शख्‍स अब गिरफ्तार कर लिया गया है. दो दिन में सलमान के घर में घुसने की कोशिश की यह दूसरी घटना है.

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना व अन्य को दिव्यांगों पर टिप्पणी के लिए तलब किया. कोर्ट ने मुंबई पुलिस को गैर-हाजिरी पर बलपूर्वक पेशी का आदेश दिया. पिछली सुनवाई में क्लिप रिकॉर्ड की गई थी.

कुणाल कामरा केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है. कामरा ने हाई कोर्ट में एफआईआर रद्द करने की गुहार लगाई थी.

रामनवमी के मौके पर मुंबई पुलिस की कोशिश है कि शांति व्यवस्था बनी रहे. पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

मुंबई पुलिस के घर पहुंचे कुणाल कामरा ने कहा, "जहां मैं 10 साल से नहीं रहा, वहां जाना आपके समय और संसाधनों की बर्बादी है." उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं.

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आज कोर्ट पेश किया गया.

मुंबई पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल में महिला से पूछताछ करने के लिए गई थी. पुलिस ने खुकुमोई शेख का बयान दर्ज किया.

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कथित रूप से चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति के वकील ने पुलिस के दावों को खारिज कर दिया है.