Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कंबोडिया भेजकर युवाओं से जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है. नौकरी के नाम पर फंसे वसीम ने बताया कि कैसे वहां चीनी और पाकिस्तानी लोग भारतीयों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करते हैं.

No Helmet No Highway: अगर आप मुजफ्फरनगर में हैं और बाइक से हाईवे पर चढ़ने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने सिर पर हाथ फेरकर देख लें कि हेलमेट है या नहीं. अगर नहीं है, तो पुलिस (Muzaffarnagar Police) आपको आगे नहीं जाने देगी, बल्कि वहीं से घर वापस भेज देगी. एक्शन अभी नहीं 7 दिन बाद होगा. जानिए क्या है फरमान?

Muzaffarnagar News: बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम को मानसिक रोगी कहना सपा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया. मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर करणी सेना ने हमला कर दिया. पुलिस ने गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarnagar Highway Accident: कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और वह हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. वजह थी पति का पहली पत्नी को ज्यादा महत्व देना और दूसरी पत्नी की उपेक्षा करना. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बड़े डीजे कांवड़ों पर लगे प्रतिबंधों के बीच गाजियाबाद के शिवभक्तों ने निकाला अनोखा उपाय मिनी डीजे कांवड़! हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए 10 युवाओं की टोली ने इस खास कांवड़ को खुद घर पर तैयार किया

मुजफ्फरनगर की मुस्कान ने अपने प्रेमी को पाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव से सामने आई है.

धीरेंद्र शास्त्री ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग पर कहा कि हम मुजफ्फरनगर वासियों से प्रार्थना करते हैं कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखे जाने के संकल्प को लेकर इस बार की हनुमान जन्मोत्सव यात्रा निकालनी चाहिए.

मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ पूजन किया और चेतावनी दी कि अश्लीलता फैलाने वालों को लाठियों से सबक सिखाया जाएगा.

मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल को प्रशासन ने सील कर दिया है. स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था.