Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Muzaffarpur

NEET UG री-एग्जाम 2026 के दौरान बिहार के लखीसराय और मुजफ्फरपुर में कथित सॉल्वर गैंग और फर्जीवाड़े के मामलों का खुलासा हुआ है. बायोमेट्रिक जांच में कई संदिग्ध पकड़े गए, जबकि पुलिस ने मेडिकल छात्रों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

उत्तर बिहार के प्रमुख आस्था केंद्र बाबा गरीबनाथ मंदिर में ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के गुरु प्रदोष पर विशेष अभिषेक और महाश्रृंगार किया गया. इसके साथ ही जानिए इस प्रसिद्ध मंदिर के चमत्कारी इतिहास और मुजफ्फरपुर के 'मानसरोवर' कहे जाने वाले 255 साल पुराने साहू पोखर के रहस्य के बारे में.

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (NRCL) मुशहरी ने लीची की तीन नई किस्में गंडकी संपदा, गंडकी योगिता और गंडकी लालिमा विकसित की हैं. देर से पकने और मोटे छिलके वाली इन किस्मों से अब जुलाई के मध्य तक ताजी लीची का स्वाद लिया जा सकेगा, जिससे किसानों की कमाई बढ़ेगी.

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध 'शाही लीची' बाजारों में बिकने लगी है. सीजन की शुरुआत होने के कारण अभी इसकी कीमत ₹400 प्रति सैकड़ा तक पहुंच गई है. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि मई के अंत और जून की शुरुआत तक आवक बढ़ने से इसके दाम काफी कम हो जाएंगे.

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तमिलनाडु से आए धर्मगुरुओं की 'चंगाई सभा' को लेकर तनाव की स्थिति बन गई. हिंदूवादी संगठनों ने इसे धर्मांतरण का प्रयास बताया, जबकि सभा में मौजूद महिलाओं ने पुलिस के सामने ही आयोजकों का बचाव किया.

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने पकड़ लिया है और बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है.

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर अरार के प्रधानाध्यापक पर शिक्षकों से अवैध उगाही का आरोप लगा है. संपत्ति का ब्यौरा जमा करने के नाम पर पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.

थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि दुकानदार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार तेज चल रहा है. इसीक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मुजफ्फरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने जंगलराज की याद दिलाते हुए महगठबंधन को निशाने पर लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. इस हादसे को मुख्यमंत्री ने अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.