Bharat Express DD Free Dish

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए गरीबी, 5G, सौर ऊर्जा और रिफॉर्म्स की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, टेक्नोलॉजी और ग्रीन इकोनॉमी समेत प्रमुख क्षेत्रों में बड़े सुधारों पर है.

2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है. कई राज्यों में प्रभारी पद खाली हैं, पंजाब में गुटबाजी जारी है और प्रियंका गांधी की संगठनात्मक भूमिका को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित के जरिए मानव जीवन की सार्थकता और समाज के प्रति सेवा व परोपकार के महत्व को रेखांकित किया. श्लोक में प्राण, धन, बुद्धि और वाणी जैसी शक्तियों का इस्तेमाल दूसरों के कल्याण के लिए करने का संदेश दिया गया है.

PM Modi Sanskrit Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर संस्कृत सुभाषित साझा कर आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का संदेश दिया. पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों से लगातार संस्कृत श्लोक साझा कर रहे हैं, जिनमें एकता, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की बात कही गई है.

Nirmala Sitharaman Birthday: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आर्थिक सुधारों, विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए उनके योगदान की तारीफ की।.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं.

स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी बहु-राज्यीय कार्रवाई कर इस आतंकी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता बताते हुए कहा कि उनके फैसलों और विचारों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से नक्सलवाद की बदलती चुनौती को लेकर देश को आगाह किया. उन्होंने कहा कि जंगलों में हिंसक नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन इसकी विचारधारा फैलाने वाले 'दिमागी नक्सल' अब भी सक्रिय हैं.