Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

narendra modi

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में जन-केंद्रित विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, सतत विकास और वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित विभिन्न देशों के संसदीय प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम बैठक की. इसके बाद पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंधों को प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई.

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. बैठक से पहले दोनों ने एक दूसरे का गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन किया.

PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वे आधुनिक रूप से विकसित नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य 'विंग्स ओवर गंगेज' एयर शो के मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे.

भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सरकार की कूटनीति के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा है और रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा किया, जिसमें उपकार और कृतज्ञता का महत्व बताया गया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना से समाज के उत्थान के लिए किया कार्य है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा का स्मरण करते हुए सुभाषित साझा किया गया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में देवी की स्तुति करते हुए लिखा कि जो आपका चिंतन करते हैं, आप उनकी संकटों से रक्षा करती हैं.

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स 2026 शुरू. पीएम मोदी ने 168 सदस्यीय भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं. प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा रहे ध्वजवाहक.

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से मृतकों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार का ऐलान. कल अस्पताल जाएंगे गृह मंत्री.