Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

narendra modi

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है.

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की तारीफ की. जानें व्यापार, तकनीक, AI और द्विपक्षीय साझेदारी पर उन्होंने क्या कहा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का हवाला देते हुए मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 41 वर्षों से कोई चुनाव नहीं जीत सकी है और पार्टी को इस पर गंभीरता से आत्ममंथन करने की जरूरत है.

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के प्रमुख पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी. इन स्टॉलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों, हिंदू धर्म की शिक्षाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी किताबें प्रमुख रूप से उपलब्ध होंगी.

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग और बाहरी ताकतों की भूमिका होने का आरोप लगाया है.

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के एक साथ मंच साझा करने पर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. भाजपा नेता और एक्ट्रेस कस्तूरी और टीवीके नेता डॉ. एम. सत्यकुमार ने इसे तमिलनाडु के विकास के लिए अहम बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां अंबिका की पूजा की और साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मसंयम के लिए मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद मांगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां शैलपुत्री के चरणों में नमन किया.

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ग्रामीण विकास और सामाजिक भागीदारी में उनके योगदान को याद किया.

PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मेट्रो रेल, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्र में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का शुभारंभ करने के साथ ही आईआईटी मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे.