Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

National News

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि विदेश में लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाने वाले ट्रांसजेंडरों को भारत लौटने और पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए अद्यतन जानकारी देने की अनुमति दी जाएगी.

लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई, जिसे परिवार ने हादसा बताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 25 नवंबर को हुई थी. पिछले सप्ताह दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के अदानी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर बार-बार बाधित हुई. शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा.

मलिंगा ने कथित तौर पर एक सहायक इंजीनियर के साथ मारपीट की, जिसके कारण मई 2022 में सीआईडी-सीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया.

कोर्ट ने कहा कि हम यह निर्देश नही दे सकते कि किसी विशेष धर्म के लिए एक अलग से व्यवस्था बनाई जाए, इसलिए जनहित याचिका को खारिज किया जाता है.

सुप्रीम कोर्ट ने एयरलाइन को जालान कलरॉक कंसोर्टियम को सौपने के NCLAT के फैसले को रद्द कर दिया है, साथ ही कोर्ट ने अपनी असाधारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए एयरलाइन को बेचने का आदेश दिया है.

विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर ने ब्रिस्बेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वह न केवल ब्रिस्बेन में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के लिए आए हैं बल्कि उनकी यात्रा भारतीय समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए है.

याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि लंबी देरी और इसी तरह के मामलों में समन्वय पीठ के फैसलों को देखते हुए, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है, देरी को माफ नहीं किया जा सकता.

भट को अक्टूबर 2021 में UAPA के विभिन्न प्रावधानों के तहत NIA द्वारा दर्ज प्राथमिकी (FIR) के आधार पर गिरफ्तार किया गया था.

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार को निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. लखनऊ के पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली.