Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NDRF

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह HMIS सॉफ्टवेयर में आपात मरीजों के लिए खाली बेड, डॉक्टर और आवश्यक सुविधाओं वाले अस्पतालों की जानकारी उपलब्ध कराए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. पीएम मोदी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, 11 महीने की नीतिका को गोद में उठाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों से बातचीत की और राहत एवं पुनर्वास प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. शाह ने तवी पुल और बिक्रम चौक सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया.

Landslide In Jammu: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन हुआ, दर्जनों श्रद्धालु आपदा की चपेट में आ गए. हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया, धार्मिक यात्रा भी रोकी गई. एनडीआरएफ बचाव में जुटा.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है. मंगलवार को रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हुए है.

Uttar Pradesh flood 2025: UP की योगी सरकार के द्वारा बचाव के मोर्चे पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. अब तक 84 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. वहीं, मेडिकल मदद के लिए 1124 टीमें तैनात की गई हैं.

उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा के बाद अब तक 367 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. सेना और हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत कार्य तेज़ी से जारी है.

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियाँ खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं. बाढ़ से पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित और हजारों बेघर हो गए हैं. प्रशासन और बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं.

दिल्ली में 1 अगस्त को एक बड़ी मॉक ड्रिल की जाएगी। इसका उद्देश्य भूकंप और रासायनिक आपदा जैसी बड़ी घटनाओं की स्थिति में सरकार की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालीकी तैयारी को परखना है।