Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NEET Paper Leak

NEET 2026 पेपर लीक और जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि पर 'The Accidental Cockroach Party' नामक फिल्म बनाने का ऐलान किया गया है. फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि इसमें आंदोलन के पीछे की कथित राजनीतिक रणनीति और अनदेखे पहलुओं को दिखाया जाएगा.

Parliament Session: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल (2026) पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक 18 साल की छात्रा की कहानी सुनाकर 'इडियट' और 'अंधभक्त' जैसे शब्दों का प्रयोग किया. इस बयान पर किरेन रिजिजू समेत सत्ता पक्ष ने असंसदीय भाषा का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट की फास्ट ट्रैक जज अनु ग्रोवर बालिगा के समक्ष 20,000 पेजों की चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट पर कोर्ट 3 अगस्त को सुनवाई होगी.

NEET UG PAPER LEAK UPDATE: सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें एनटीए के 3 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग भी नामजद हैं.

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड व्यूज हासिल करने का दावा किया, जबकि फेसबुक पर वीडियो के ब्लॉक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. मेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन और कथित तकनीकी गड़बड़ी को लेकर भी यूजर्स ने सवाल उठाए.

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक के खिलाफ 26 दिनों तक अनशन करने वाले पर्यावरणविद और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में पहली बार प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेता जयराम रमेश से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे 'स्ट्रीट फाइटर' हैं, न कि 'एसी रूम एक्टिविस्ट'.

लगातार मिलती चुनावी हार के बीच क्या CJP का छात्र आंदोलन कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगा? नीट पेपर लीक के बहाने विपक्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र सरकार की रणनीतिक घेराबंदी में जुट गया है. जानिए इस आंदोलन का पूरा सियासी गणित.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में नए पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 के तहत गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बालिगा ने सीबीआई वकील के न रहने पर नाराजगी जताई.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ नीट-यूजी पेपर लीक प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर हुए अत्यधिक बल प्रयोग और लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई करेगी.