Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NIA

बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पीएफआई के सदस्यों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

नागालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से एके-47 राइफल और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी के मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) छापेमारी कर रही है.

एनआईए की जांच में यह भी सामने आया कि जस, लांडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के लिए धन जुटाना था.

प्रारंभिक जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 11 IED में से 4 IED गुवाहाटी के पान बाजार, डिसपुर, गांधी मंडप और सतगांव में लगाए थे. यह IED असम में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े पैमाने पर विस्फोट करने और राज्य में आतंक फैलाने के उद्देश्य से लगाए गए थे.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के शिवखोड़ी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में आरोपी हाकम खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हुए थे.

NIA ने रांची की विशेष अदालत में दूसरी अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की. इसमें झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले नीलांबर गोपे उर्फ डेलगा उर्फ डिकल और शिव कुमार साहू के नाम शामिल हैं.

इस मामले की शुरुआत चिंतूरू पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी से हुई थी, जिन्हें विस्फोटक, आपत्तिजनक साहित्य और नकदी के साथ पकड़ा गया था.

यह छापेमारी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से प्रेरित एक समूह के खिलाफ थी, जो युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहा था.

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में NIA से जुड़ी उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी, जिसमें मामलों की जांच और उच्च सजा दर, नई शाखाएं और अनुसंधान केंद्र, मानव संसाधन और प्रशिक्षण और विशेष न्यायालय और अभियोजन प्रक्रिया सहित अन्य कई उपलब्धियां शामिल है.

यह मामला पुणे पुलिस द्वारा मार्च 2018 में दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है, जिसमें जानकारी मिली थी कि कई बांग्लादेशी नागरिक पुणे में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे.