Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nitish Kumar

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन में संयोजक का पद मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

India Alliance: नीतीश कुमार किसी पद के बारे में सवाल पर साफ इनकार करते रहे हैं. उनका कहना है कि वे कोई पद नहीं चाहते बल्कि उनकी कोशिश सभी को एकजुट करना है.

बिहार में नीतीश सरकार की तरफ से कराए गए जातीय सर्वे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार ने अब फिर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. जिसमें उसने पैरा-5 को हटा दिया है और कहा है कि पैरा-5 गलती से शामिल हो गया था.

I.N.D.I.A ब्लॉक की पहली बैठक जून में पटना में हुई, जबकि दूसरी जुलाई के मध्य में बेंगलुरु में हुई.

बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा, ''सीएम ने घटना से संबंधित निर्देश दिया है. भाजपा सिर्फ प्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रही है. एनसीआरबी के अनुसार, हत्या, अपहरण और लूटपाट सहित अपराध के मामले में दिल्ली का रिकॉर्ड सबसे खराब है."

हाल ही में नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2024 में केंद्र की बीजेपी सरकार से 'मुक्ति' मिल जाएगी. स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा था कि हम लोग अपने काम में लगे हुए हैं पर दिल्ली वाला तो केवल अपना प्रचार करता है.

रणनीतिकार पीके इन दिनों बिहार के अधिकांश हिस्सों में 'जनसुराज यात्रा' निकाल रहे हैं. इसी क्रम में वो समस्तीपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

Bihar Crime Report 2023: बिहार में अपराधों पर लगाम नहीं लगती. बिहार में जमीन के लिए कत्ल और अपराध के दूसरे मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यहां के हर जिले में भूमि विवाद का लेखा-जोखा है...