Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

odisha train accident

ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर एक हादसा है या फिर कोई रची-रचाई साजिश है. CBI जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो गंभीर सवाल को उठा रहे है.

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के तुरंत बाद से विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी को 5 सवालों वाला पत्र सौंपा है. लेकिन, केंद्र सरकार ने इस हादसे की जांच सीबीआई को सौंप दी है. वहीं बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ की लागत का पुल ढह गया है.

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद भारतीय रेलवे अपने सिग्नलिंग सिस्टम को ठीक करने पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में रेलवे ने स्टेशनों पर देशव्यापी सुरक्षा अभियान का आदेश दिया है.

Balasore Train Accident: बागेश्वर बाबा ने ओडिशा में हुए इस दर्दनाक हादसे पर दुख भी जताया और संवेदना भी जाहिर की.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने पर शोक व्यक्त किया.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ओडिशा रेल हादसे पर मोदी सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता ने निशाना साधते हुए हादसे के लिए जवाबदेही तय करते हुए रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है

ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. बोर्ड ने बताया कि शुरुआती जांच में सिग्नल में कुछ गड़बड़ी की समस्या सामने आई है.

बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में अभी तक 288 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 1175 लोग घायल हुए थे. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे में मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटे रेलवे को अबतक 100 से ज्यादा शवों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा क‍ि कोरोमंडल रेल हादसे के मूल कारण का पता लगा लिया गया है. पीएम मोदी ने कल घटनास्थल का निरीक्षण किया था. हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश कर रहे है. रेल मंत्री ने कहा क‍ि कल प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है.

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद अब पटरियों से मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है. करीब एक हजार मजदूरों को लगाया गया है. साथ ही पटरियों को तेजी के साथ बिछाया जा रहा है.