Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Olympics

Paris Olympics 2024 Medals Tally Update: फ्रांस में हो रहे ओलिंपिक गेम्स में चीनी एथलीट्स बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ओलिंपिक मेडल टैली में चीन 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर वन पोजीशन पर आ गया है. फ्रांस और जापान उससे पिछड़ गए हैं.

ओलंपिक महिला और पुरुष ट्रायथलॉन स्पर्धाएं बुधवार को होंगी, क्योंकि हाल के परीक्षणों से पता चला है कि सीन नदी प्रतिस्पर्धा के लिए काफी साफ है.

भारतीय दल पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो मेडल जीत चुका है. 31 जुलाई को भी भारत के पास ट्रैप वूमेन्स इवेंट में पदक जीतने का मौका है.

मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत ने मनु भाकर के साथ मिलकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता.

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के अपने दूसरे मैच में रिओ 2016 ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के साथ मैच को 1-1 से बराबरी पर समाप्त किया.

1988 सीओल ओलंपिक में सोवियत संघ के लिए पदार्पण करने वाली नीनो सालुकवाद्ज़े पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं जिन्होंने लगातार 10 ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है.

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने यह मेडल भारत के नाम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने उन्हें ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर शुभकमानाएं दी.

Paris Olympics 2024: पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.

ड्रीम स्पोर्ट्स के एक्सक्लूसिव पैनल डिस्कशन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ ज्योफ एलार्डिस, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाया. साथ ही ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ और को फाउंडर हर्ष जैन भी शामिल होंगे.