Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor

2025 में भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई और 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया. 1971 की हार की याद से खौफजदा पाकिस्तान ने युद्धविराम की गुहार लगाई.

ट्रैवोमिंट के सीईओ आलोक के. सिंह ने कहा, "पाकिस्तान, तुर्किये और अजरबैजान जैसे देशों के साथ बढ़ते तनाव के कारण, हमने ट्रैवोमिंट में एक दृढ़ और जिम्मेदाराना रुख अपनाया है. हमने तुर्किये और अजरबैजान का बहिष्कार करने के भारतीयों के आह्वान का समर्थन करने का फैसला किया है."

ऑपरेशन सिंदूर को ट्रेडमार्क कराने की कोशिशों पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि यह नाम राष्ट्रीय बलिदान और भावनाओं का प्रतीक है, जिसका व्यावसायिक उपयोग नहीं होना चाहिए.

भारत ने ऐलान किया है कि अब देश में हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा और उसका करारा जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बावजूद भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है.

भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से युद्धविराम लागू हो चुका है. भारतीय सैन्‍य कार्रवाई से घबराए पाकिस्‍तान ने अमेरिका से गुहार लगाई थी. भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- हम आतंकवाद के खिलाफ सख्त रूख अपनाते रहेंगे.

India-Pakistan Ceasefire: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों पक्षों को इस समझौते को लागू करने के लिए अपने-अपने बलों को निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही यह भी तय किया गया है कि दोनों देश फिर बातचीत करेंगे.

India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण युद्धविराम पर सहमति बनाई है. ट्रंप जो कह रहे हैं, यदि वैसा हुआ तो यह कदम क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण होगा.

डॉ. संजय कुमार निषाद ने पाकिस्तान की कायराना हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उसके टुकड़े होंगे और भारत पीओके वापस लेगा. मोदी सरकार पर जताया भरोसा.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि अगर भारत अपना सैन्य हमला रोक देता है तो उनका देश “यहां रुकने पर विचार करेगा. इशाक डार ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों के बाद भारत के साथ बातचीत होगी.

पाकिस्तानी पीएम की ओर से बुलाई गई एनसीए की इस बैठक की जानकारी खुद पाक सेना ने दी थी. ये बैठक इस्लामाबाद में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया.