Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की नीतियों पर तीखा हमला बोला और देशभक्ति का संदेश दिया. उन्होंने भारतीय सेना के कदमों की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया.

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया के ज़रिए संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाक एजेंट्स से संपर्क रखने का आरोप.

हरियाणा के कैथल जिले में एक और PAK जासूस देवेंद्र सिंह ढिल्लो गिरफ्तार हुआ है, जो करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाकर खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया था और सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को 'राष्ट्र भक्त' बताकर उनकी तारीफ की. थरूर ने हाल ही में मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति की सराहना की थी. आचार्य ने कहा, "पीएम मोदी राष्ट्र भक्तों का सम्मान करते हैं."

पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने वाले आतंकी भारतीय इलाकों में आने के लिए सुरंग खोदते रहे हैं. बीएसएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से दुश्मन के मंसूबे ध्वस्त किए जा रहे हैं.

भारत में हालिया ISI जासूसी मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. हनीट्रैप, सोशल मीडिया और डिजिटल नेटवर्क के ज़रिए दुश्मन देश खुफिया जानकारी चुरा रहा है.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फि से फेक न्यूज (Fake News) के जरिए पाकिस्तानी वायु सेना की पीठ थपथपाई, लेकिन उनकी ये खुशी भी बहुत देर नहीं टिकी.

सिंधु जल संधि निलंबन के बाद पाकिस्तान में पानी की किल्लत मची हुई है. डिफेंस एक्सपर्ट के मुताबिक, भारत सरकार के बड़े फैसले के उपरांत पाकिस्तान में काफी फसलें खराब हो रही हैं.

पश्चिम एशियाई इस्‍लामिक मुल्‍क तुर्की ने हाल में ही पाकिस्‍तान को भारत के विरुद्ध हथियार मुहैया कराए थे. इसके अलावा उसने कश्‍मीर मामले में भी टांग अड़ाने की कोशिश की, जिसके बाद भारत में तुर्की के खिलाफ विभिन्‍न संस्‍थाओं द्वारा सख्‍त फैसले लिए जा रहे हैं.

पाकिस्‍तान की ओर से सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारतीय राफेल के पायलट रोहित कटारिया की मौत हो गई है, लेकिन भारतीय वायु सेना और PIB ने दुश्‍मन के झूठ की पोल खोल दी है. लोगों से कहा है- अफवाहों पर विश्वास न करें.