फर्श पर सो रहे मासूम की गर्दन से लिपट गया कोबरा सांप: जागते ही हुआ बड़ा चमत्कार, देखें VIDEO
बिहार के पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड में एक 5 वर्षीय बच्चे के गले में करीब एक घंटे तक जहरीला सांप लिपटा रहा. परिवार और ग्रामीण सांसें थामे खड़े रहे, लेकिन बच्चे के जागने पर सांप बिना कोई नुकसान पहुंचाए खुद ही वहां से चला गया.
‘जो सरकार छात्रों पर लाठी चलाती है…’ राजद एमएलसी का सरकार पर हमला, 1974 का दिया हवाला
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है.
बिहार में आधी रात शराब माफियाओं का तांडव, छापेमारी करने गई टीम पर अंधाधुंध फायरिंग
पालीगंज में छापेमारी कर लौट रही मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने घात लगाकर फायरिंग कर दी. गोली सरकारी स्कॉर्पियो के दोनों शीशों को चीरती हुई निकल गई, जबकि होमगार्ड जवान और हिरासत में लिए गए आरोपी बाल-बाल बच गए...
मुख्य रूप से दलित समुदाय को निशाना बनाया गया… कैसे बेलछी नरसंहार बना इंदिरा गांधी की वापसी का टर्निंग पॉइंट?
27 मई 1977 को बिहार के पटना जिले के बेलछी गांव में एक भयावह जातीय नरसंहार हुआ, जिसमें 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस घटना में मुख्य रूप से दलित और पिछड़े समुदायों को निशाना बनाया गया.
पटना में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, जमीन विवाद में दो लोगों को लगी गोली, इलाके में दहशत
पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है. जमीन देखकर लौट रहे ओमप्रकाश यादव की टीम पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने राइफल से गोलियां चलाईं. घायलों का इलाज NMCH में जारी है.
फफक कर रोने लगी NEET छात्रा की मां, दिल्ली में धरने के बाद क्या बोलीं
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हुई NEET छात्रा की मौत को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान छात्रा की मां ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए. भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए नीट छात्रा की मां फफक कर रोने लगी. क्या कुछ कहा है आईए सुनाते हैं.
नितिन नबीन का पटना में भव्य स्वागत; भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे बिहार, उमड़ा जनसैलाब
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंचे और उनका रोड शो शुरू हुआ. पटना हवाई अड्डे पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया.
Bihar news: Dulhinbazar में खनन माफियों का आतंक, छापेमारी टीम पर किया हमला
पटना जिले के दुल्हिनबाज़ार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से कुचलकर एक सैप जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बीती रात दुल्हिनबाज़ार में खनन विभाग की टीम अवैध बालू खनन और परिवहन को रोकने सोन नदी किनारे पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बालू से भरे एक ट्रैक्टर को रोका गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रही एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आगे बढ़ी… और सैप जवानों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर दुल्हिनबाज़ार पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को घटनास्थल से जब्त कर लिया गया...
Bihar Election 2025: LJP(R) सांसद Shambhavi Chaudhary की विधायकों संग अहम बैठक
लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विशेष बैठक की, जिसमें उन्होंने संगठन की नीतियों, अनुशासन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान शांभवी चौधरी ने साफ कहा कि पार्टी का फोकस जनता के मुद्दों, विकास कार्यों और मजबूत जनसंपर्क पर रहेगा। उन्होंने विधायकों को मैदान में सक्रिय रहने और अपने क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए रखने की सलाह दी। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में उन्होंने पार्टी की भविष्य की योजनाओं और राजनीतिक रोडमैप पर भी खुलकर बात की।
Bihar Election 2025 : Patna में जीत का माहौल, Anant Singh समर्थकों का जलवा !
पटना से एक बड़ी राजनीतिक तस्वीर सामने आई है, जहाँ NDA की अप्रत्याशित जीत के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के घर जश्न का माहौल चरम पर है। क्षेत्र की जनता के लिए लगातार भोज का आयोजन जारी है, और समर्थक ढोल–नगाड़ों पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल चुका है। मौके पर मौजूद भारत एक्सप्रेस के संवाददाता आशुतोष कुमार ने जश्न से लेकर जनता की प्रतिक्रियाओं तक, हर पल का जायजा लिया। यह जीत सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि समर्थकों की भावनाओं से जुड़ा बड़ा उत्सव बन गई है...







