Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कोटक महिंद्रा बैंक धोखाधड़ी मामले में हेमांशु किशोरभाई त्रिवेदी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद 5 दिन की कस्टडी में ED को सौंपा गया

Bihar News: कोटक महिंद्रा बैंक धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हेमांशु किशोरभाई त्रिवेदी को गिरफ्तार किया. अब वह 5 दिन की कस्टडी में हैं.

kotak mahindra bank

कोटक महिंद्रा बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Kotak Mahindra Bank fraud case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोटक महिंद्रा बैंक धोखाधड़ी के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में हेमांशु किशोरभाई त्रिवेदी को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी ​बीते 13 दिसंबर 2023 को हुई थी.

हेमांशु किशोरभाई त्रिवेदी को पटना स्थित पीएमएलए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. जहां उसे 23 दिसंबर 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और बाद में पीएमएलए कोर्ट ने 20 दिसंबर 2023 के अपने आदेश के जरिए 5 दिन की हिरासत में ईडी को सौंप दिया.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital