Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: क्या राजनीति में आएंगे मनीष कश्यप? जेल से बाहर निकलते ही नीतीश सरकार पर बोला हमला, दिया ये जवाब

Manish Kashyap: जब मनीष से यह सवाल किया गया कि वह राजनीति में आएंगे तो उन्होंने कहा कि जो भी मेरे भाग्य में होगा वह मुझे…

BiHAR

जेल से बाहर आते समय मनीष कश्यप

Manish Kashyap: फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप आखिकरकार 9 महीने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं. उनके जेल से रिहाई के समय उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई. उनका जमकर स्वागत किया गया. समर्थकों ने फूल-मलाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मनीष ने सभी समर्थकों का अभिवादन किया. वहीं उन्होंने अपनी रिहाई पर तिंरगा भी लहराया. बता दें कि मनीश कश्यप को तमिलनाडू में बिहार के मजदूरों के साथ कथित तौर पर हिंसा फैलाने का आरोप लगा था. इसके बाद से वह जेल में ही बंद थे. आज शनिवार को उनकी रिहाई हो गई.

यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट ने सशर्त जमानात दी है. बता दें कि मनीष के खिलाफ तमिलनाडू में ही मुकदमे दर्ज किए थे. इसलिए उन्हें वहां लेकर जाना था, लेकिन पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें बिहार में ही रखा गया.

बिहार में कंस की सरकार चल रही

जेल से रिहा होने के बाद मनीष ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है. मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी. जिसके चलते मुझे 9 महीने तक जेल में रहना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लिया था. बिहार में बहुत सारे कंस हैं, जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश की थी. यूट्यूबर मनीष यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि यहा सजा मुझे कोर्ट से नहीं मिली है. मुझे नेताओं ने सजा दी है. मैंने ऐसा क्या गुनाह किया था जो मुझ पर एनएसए लगा दिया गया. हालांकि उसे कोर्ट ने हटा दिया था.

राजनीति में आएंगे क्या मनीष कश्यप

वहीं जब मनीष से यह सवाल किया गया कि वह राजनीति में आएंगे तो उन्होंने कहा कि जो भी मेरे भाग्य में होगा वह मुझे मंजूर होगा. उन्होंने कहा कि अगर भाग्य में हुआ तो में इन लोग के बीच से पत्रकारिता करूंगा. मुझे बिहार को बदलना है. ये जो यहां भीड़ मौजूद है मैं उनकी उम्माीदों के पूरा करूंगा. इसके अलावा रिहाई के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मीडिय क्लास के लोग मुझे प्यार देने के लिए इतनी तादात में लोग यहां आएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital