Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

personality rights

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी व्यक्तित्व सुरक्षा से जुड़ी याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट से वापस ले लिया है. उन्होंने अपने नाम, चेहरा और आवाज के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने और ढाई करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की थी.

फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन ने व्यक्तित्व सुरक्षा के लिए याचिका दायर की, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके व्यक्तित्व और डिजिटल छवि का दुरुपयोग रोकने का आदेश दिया. कोर्ट ने अश्लील कंटेंट हटाने और AI/डीपफेक के दुरुपयोग पर भी सख्त निर्देश दिए.

अभिनेता विवेक ओबेरॉय की व्यक्तित्व सुरक्षा याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत के संकेत दिए हैं. कोर्ट ने बिना अनुमति फोटो, AI और डीपफेक तकनीक के जरिए छवि खराब करने या विज्ञापन में इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही है.

Salman Khan Notice: दिल्ली हाई कोर्ट ने चीन स्थित एआई वॉइस जनरेशन प्लेटफॉर्म की याचिका पर अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने अभिनेता के 'पर्सनालिटी राइट्स' की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक कुमार सानू को राहत दी है और सोशल मीडिया से उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो हटाने का आदेश दिया है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने यह आदेश सुनवाई के दौरान दिया.

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी पहचान, फोटो, नाम और आवाज़ के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत देते हुए सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने बिना अनुमति उनके फोटो, नाम और आवाज के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर की याचिका पर व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा में राहत देने के संकेत दिए हैं. करण जौहर ने दावा किया कि उनके बिना अनुमति के नाम, फोटो और आवाज का अवैध उपयोग हो रहा है.

अनिल कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका डालते हुए यह मांग की थी कि उनकी आवाज और उनके द्वारा निभाए गए लोकप्रिय किरदारों का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाई जाए.

Latest