Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे। प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे.

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पीएम मोदी के भव्य कम्युनिटी इवेंट में करीब 30 हजार प्रवासी भारतीय शामिल हुए. इसे ऑस्ट्रेलिया में किसी भी राष्ट्रीय नेता के लिए आयोजित सबसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और 'बिजनेस काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया' सहित मिनरल्स काउंसिल की प्रमुख तानिया कॉन्स्टेबल ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मेलबर्न दौरे से भारत-ऑस्ट्रेलिया की आर्थिक व रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेलबर्न में मुलाकात के बाद एक सेल्फी साझा कर दोनों देशों के व्यापारिक व शैक्षणिक संबंधों को बढ़ाने का संकल्प लिया. वहीं, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से भी मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां शिक्षा और शोध सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने विश्वविद्यालय साझेदारी, छात्र विनिमय और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

मेलबर्न में पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज़ ने सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए निवेश, व्यापार, शिक्षा और नवाचार पर सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए स्वच्छ ऊर्जा, AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों में साझेदारी पर जोर दिया.

पीएम मोगी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट के दौरान भारत के NIIF में ऑस्ट्रेलियन सुपर द्वारा 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश का स्वागत किया है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर 'अनिर्वेदः श्रियो मूलम...' श्लोक साझा कर युवाओं को प्रेरित किया है. इसमें उन्होंने युवाओं के लिए सफलता का मंत्र दिया है.

पीएम मोदी का मेलबर्न के गवर्नमेंट हाउस विक्टोरिया में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, सीईओ फोरम को संबोधित किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की.

पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भारत के क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई और सेमीकंडक्टर मिशन में निवेश के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के 4 ट्रिलियन डॉलर के पेंशन फंड्स को भारत में सुरक्षित और टिकाऊ विकास का भरोसा दिया.