भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में जुटे दिग्गज बिजनेस लीडर्स; पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने की समीक्षा
पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लिया. मेलबर्न में कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति की गूंज: डिड्ज़ेरिडू और तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां
PM Modi In Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में एक बेहद अनूठी और यादगार संगीत प्रस्तुति का आनंद लिया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन पारंपरिक वाद्य यंत्र डिड्ज़ेरिडू और भारत के शास्त्रीय वाद्य तबले का अद्भुत संगम देखने को मिला. दोनों वाद्य यंत्रों की सुरमयी जुगलबंदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को उजागर किया.
10 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरा: पीएम मोदी के स्वागत में मेलबर्न में हुआ वैदिक हवन
Modi In Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं. अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी. यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे.
PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का समापन, 5 लड़ाकू विमानों ने दी ‘सलामी’, अब ऑस्ट्रेलिया में होगा उनका भव्य स्वागत
PM Modi Indonesia Visit 2026: पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन हुआ. 5 फाइटर जेट्स की विशेष 'सलामी' के साथ वे ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए. रक्षा और AI समेत कई क्षेत्रों में अहम समझौते हुए.
पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा संपन्न, 20 द्विपक्षीय समझौतों के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना; राष्ट्रपति प्रबोवो ने दी विदाई
पीएम मोदी इंडोनेशिया की सफल तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं. विदा करने खुद राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो एयरपोर्ट पहुंचे. इस यात्रा के दौरान रक्षा, ब्रह्मोस मिसाइल, समुद्री सुरक्षा और डिजिटल पेमेंट समेत 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
पीएम मोदी ने 1,000 साल पुराने प्रमबानन मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
पीएं मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता में 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक प्रमबानन हिंदू मंदिर का दौरा किया. विधि-विधान से पूजा की और दोनों नेताओं ने भारत-समर्थित प्रमबानन संरक्षण परियोजना का संयुक्त उद्घाटन किया.
पीएम मोदी के दोस्त बनेंगे अखिलेश? 2027 से पहले सपा से आने लगी पॉजिटिव वाइब; समर्थन के लिए 3 शर्त
Akhilesh Yadav Conditional Support to PM Modi: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिया बड़ा यू-टर्न लिए है. उन्होंने पीएम मोदी को भेजे 'पॉजिटिव वाइब्स' में समर्थन के लिए रख 3 शर्तें रखी हैं.
‘ओम नमः शिवाय’ के उद्घोष से गूंजा प्रमबानन मंदिर परिसर; पीएम मोदी ने शेयर किया दिव्य वीडियो
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के प्रमबानन हिंदू मंदिर का एक दिव्य वीडियो साझा किया है, जिसमें पूरा परिसर 'ओम नमः शिवाय' के मंत्रोच्चार से गूंज रहा है. अपनी यात्रा के आखिरी दिन पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मंदिर के रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया.
पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो का ऐतिहासिक प्रमबानन मंदिर दौरा; भव्य संरक्षण परियोजना का हुआ उद्घाटन
पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने योग्याकार्ता में दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रमबानन का संयुक्त दौरा किया. दोनों नेताओं ने मंदिर के भारत-समर्थित संरक्षण और पुनर्स्थापन (रेस्टोरेशन) प्रोजेक्ट का आधिकारिक उद्घाटन किया.
मेलबर्न में बजेगा भारत का डंका! इंडोनेशिया के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में होंगी पीएम मोदी की कूटनीति मुलाकात
पीएम मोदी अपने इंडो-पैसिफिक दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत आज से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे. पीएम एंथनी अल्बनीज और गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात के साथ ही 'इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEOs फोरम' में भी गरजेंगे.







