Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य में लोकसेवा और सुशासन को नई गति दे रहे हैं.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि विकास को गति देने और युवाओं को सशक्त बनाने में सराहनीय योगदान दिया है.

विशाख रिफाइनरी में एचपीसीएल की रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी शुरू होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक प्लांट भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अहम कदम है.

वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से खेल का बड़ा उत्सव शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. खेल के इस महाकुंभ में देशभर की 58 टीमें और 1,000 से अधिक खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे.

साल 2025 वैश्विक राजनीति में बयानों का साल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और बेंजामिन नेतन्याहू तक कई नेताओं के बयानों ने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों और कूटनीति की दिशा तय की.

मणिपुर के सोलर उद्यमी मोइरांगथेम सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से जमीनी स्तर पर इनोवेशन और स्वच्छ ऊर्जा को नई पहचान मिल रही है. सोलर पावर के जरिए ग्रामीण इलाकों में आजीविका और विकास को मजबूती मिल रही है.

2026 को लेकर भारत के व्यापार और आर्थिक भविष्य पर चर्चाएं तेज हैं. ज्योतिषीय आकलनों के मुताबिक 2025 से 2028 के बीच का समय भारत के लिए खास हो सकता है, जब व्यापार, निवेश और वैश्विक प्रभाव में मजबूती आने की संभावना जताई जा रही है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ आज सुबह 11 बजे प्रसारित होगा. यह कार्यक्रम का 129वां और साल का आखिरी एपिसोड है. पीएम मोदी इस दौरान 2026 को लेकर देश की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास की दिशा पर अपने विचार साझा कर सकते हैं.

सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं.