Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

आज देश महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक पार्वती गिरि की जन्म शताब्दी मना रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 'भारत छोड़ो आंदोलन' में उनके योगदान और समाज सेवा के प्रति उनके जुनून की सराहना की.

NDRF के 21वें स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के जज्बे को सलाम किया है. पीएम ने NDRF को आपदा प्रबंधन का वैश्विक बेंचमार्क बताते हुए कहा कि इन जवानों का समर्पण सेवा का उच्चतम उदाहरण है.

मालदा टाउन स्टेशन पर पीएम मोदी द्वारा पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन को लेकर जनता में जबरदस्त क्रेज है. स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस आधुनिक ट्रेन की झलक पाने को बेताब है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ अब लंबी दूरी का सफर और भी आरामदायक होने वाला है. 180 किमी/घंटा की रफ्तार, 'कवच' सुरक्षा प्रणाली और वायरस-बैक्टीरिया को खत्म करने वाली यूवीसी डिसइंफेक्टेंट तकनीक से लैस यह ट्रेन भारतीय रेल की तस्वीर बदल देगी.

फिल्मी पर्दे से राजनीति के शिखर तक पहुंचने वाले एम.जी. रामचंद्रन की लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके निधन पर पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई थी. पीएम मोदी ने उनकी जयंती पर उनके विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर और बंगाल के विकास की धुरी बन गई है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत101 स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, जिसमें न्यू जलपाईगुड़ी जैसे स्टेशनों को वर्ल्ड-क्लास 'प्रवेश द्वार' के रूप में विकसित किया जा रहा है.

सेना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च मानक स्थापित किए हैं. उन्होंने 'मेक इन इंडिया' के तहत सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माघ बिहू के अवसर पर असम की समृद्ध परंपराओं को नमन करते हुए देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने इस पर्व को किसानों की मेहनत, आपसी उदारता और असमिया संस्कृति के गौरवशाली इतिहास का उत्सव बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंगल के पावन अवसर पर देशवासियों, विशेषकर तमिल समुदाय को "वणक्कम" कहकर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व को मानवीय श्रम और प्रकृति के तालमेल का प्रतीक बताते हुए कहा कि तमिल संस्कृति और दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा 'तमिल' पर पूरे भारत को गर्व है.

संक्रांति के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए इसे आशा, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक बताया. अपने संदेश में उन्होंने सांस्कृतिक एकता और किसानों के योगदान पर विशेष जोर दिया.