Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

prime minister modi

पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव और सीमा पर हो रही गोलीबारी के बीच प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पीएम आवास पहुंचे हैं एनएसए अजीत डोभाल. 

नए पोप ने अपना नाम लियो XIV रख लिया है. इतिहास में यह अमेरिका से आने वाले पहले पोप हैं. शिकागो के 69 वर्षीय पोप ने गुरुवार (8 मई) शाम को सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी में 267वें पोप के रूप में पोप के तौर पर पदभार संभाला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई दी. साथ ही उन्होंने सफलता और संपन्नता की कामना भी की. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी देशवासियों को बधाई संदेश दिया.

कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. साथ ही उन्होंने मृतकों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपए मुआवजे का भी ऐलान किया.

राष्ट्रपति भवन में कुल 139 लोगों को कला, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, साहित्य, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले युग्म (वाईयूजीएम) कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर वह युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि '2014 के बाद भारत ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करना शुरू किया, इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है'.

अक्षय ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "महान चेत्तूर शंकरन नायर जी और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम एक राष्ट्र के रूप में, विशेष रूप से युवा पीढ़ी उन महान महिलाओं और पुरुषों को महत्व दें जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम में गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की.