Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ड्रग्स मामले में बिक्रम मजीठिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में करेगा सुनवाई

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा

Bikram Singh Majithia

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा. ड्रग्स मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया पर गंभीर आरोप है. बता दें कि 2013 में जब 600 करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था तब इस मामले में मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बिक्रम मजीठिया का नाम लिया था.

मजीठिया पर आरोप थे कि वे चुनाव के लिए ड्रग्स तस्करों से फंड लेते रहे है और ड्रग्स तस्करों के बीच समझौता करवाने के भी गंभीर आरोप लगे है. मजीठिया ने दिसंबर 2021 में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कई धाराओं में दर्ज किए गए केस को लेकर 23 मई को जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

बिक्रम सिंह मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले है और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई है. राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आने वाले विवादास्पद अकाली नेता ने पहली बार 2007 के विधानसभा चुनाव में मजीठिया निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वही से विधायक चुने गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital