Bharat Express DD Free Dish

rahul gandhi

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद सबसे पहले हम जातीय जनगणना का काम कराएंगे. उन्होंने कहा, जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, जनरल हैं तो कोई इसका जवाब नहीं दे पाता है.

Caste Census: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओबीसी के लिए जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है. जिसके बाद अब INDIA गठबंधन में शामिल दलों की बेचैनी बढ़ने लगी है.

राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के पोलायकलां में सभा को संबोधित कर रहे थे. वहां राहुल कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल हुए. इस दौरान राहुल ने जातीय जनगणना को बड़ा मुद्दा बताया. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व राजस्थान में टिकट चयन प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण को सिर्फ प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी के भरोसे नहीं छोड़ना चाहता। पैनल बनने से लेकर नाम फाइनल होने तक दिल्ली का पूरा दखल रहेगा। एआईसीसी का पूरा फोकस है कि एक भी कमजोर और सिफारिशी उम्मीदवार मैदान में न आने पाए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन की सवारी की थी.

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति भी बनाई है, जिसका लक्ष्य सीट-बंटवारे की चर्चा में तेजी लाना और सितंबर के अंत तक एक फॉर्मूले को अंतिम रूप देना है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. जिसको लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है. हालांकि राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने योजना के लिए लाभार्थियों के खाते में रुपए ट्रांसफर किए. राहुल ने इस दौरान कहा ​हिंदुस्तान की सरकार को mla-mp नहीं, सेक्रेटरी चलाते हैं.

Lok Sabha Elections: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं.

Political news: इंडिया गठबंधन से जुड़ी पार्टी एनसीपी के चीफ शरद पवार और उद्योगपति अडानी की मुलाकात से सियासी गलियारे में घमासान मच गया है. शरद पवार अहमदाबाद में एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां वह अडानी के साथ रिबन काटते दिखे. अडानी से मुलाकात की उनकी तस्वीर खूब चर्चा में है.