Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ram mandir

अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।

डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि जब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है और उस पर भगवा ध्वज लहरा रहा है, तो अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि रामनगरी की हर निशानी भगवान राम और उनकी परंपराओं से जुड़ी हो.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर हाल में ही धर्म ध्वजा फहराई गई. मंदिर कॉरिडोर का व्यापक कार्य पूरा होने के बाद यह अभूतपूर्व तीर्थ स्थल के रूप में अपनी पूरी भव्यता के साथ श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा.

श्री राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर पाकिस्तान की बयानबाजी पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से करारा जवाब दिया गया. विदेश मंत्रालय बोला- अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का लंबा इतिहास रखने वाला पाकिस्तान हमें लेक्चर न दे.

राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम ने अयोध्या को एक ऐतिहासिक पल का एहसास कराया. पीएम मोदी ने मंदिर के ऊँचे शिखर पर खास ध्वज फहराया, जबकि पूरे शहर को भारी मात्रा में फूलों से सजाया गया. यह आयोजन मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक है.

Ram Mandir Dharma Dhawaja: अयोध्या में पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराया. भगवा ध्वज लहराते ही भक्तों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई.

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के गेट नंबर-11 का नाम बदलकर ‘जगदगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार’ रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को इसी द्वार से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे.

Shri Ram Janmbhoomi Temple: कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम श्री राम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ पड़ा. ट्रस्ट ने भव्य तस्वीरें जारी कीं. लाखों भक्तों ने रामलला के दर्शन कर जय श्री राम का उद्घोष किया.

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में सैकड़ों वर्षों के उपरांत राम मंदिर का पुर्ननिर्माण हुआ है. पीएम मोदी 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे. इसके लिए भव्य समारोह की तैयारी चल रही हैं.

Yogi Adityanath Ghazipur Visit: CM योगी का गाजीपुर दौरा उत्तर प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है. अपने संबोधन में उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आध्यात्म और राष्ट्रीय चेतना पर ज़ोर दिया.