Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ram mandir

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के गेट नंबर-11 का नाम बदलकर ‘जगदगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार’ रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को इसी द्वार से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे.

Shri Ram Janmbhoomi Temple: कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम श्री राम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ पड़ा. ट्रस्ट ने भव्य तस्वीरें जारी कीं. लाखों भक्तों ने रामलला के दर्शन कर जय श्री राम का उद्घोष किया.

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में सैकड़ों वर्षों के उपरांत राम मंदिर का पुर्ननिर्माण हुआ है. पीएम मोदी 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे. इसके लिए भव्य समारोह की तैयारी चल रही हैं.

Yogi Adityanath Ghazipur Visit: CM योगी का गाजीपुर दौरा उत्तर प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है. अपने संबोधन में उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आध्यात्म और राष्ट्रीय चेतना पर ज़ोर दिया.

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं और राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि है. इसके उपलक्ष्य में आयोजनों का सिलसिला 4 से 11 सितंबर तक चलेगा. इस अवसरपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे.

जेपी नड्डा ने जबलपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'डेड लीडर' देश की अर्थव्यवस्था को डेड दिखाते हैं, जबकि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधान मंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर की जड़ें बिहार के बक्सर जिले के भेलूपुर गांव में हैं। उनके परदादा राम लखन मिश्रा 1889 में एक गिरमिटिया मजदूर के रूप में प्रवास पर आये थे, और फिर वो वहीं के होकर रह गए. इसके अलावा आपको बता दें कि जब कमला प्रसाद-बिसेसर 2012 में पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधान मंत्री बनी थी तब वे यहां अपने परिजनों से मिलने आईं थीं।उन्होंने रिश्तेदारों को गले लगाते हुए कहा: "बिहार मेरे डीएनए में है।" ऐसे में भारत एकस्प्रैस के संवाददाता प्रशांत राय कमला प्रसाद बिसेसर के पैतृक गांव भेलूपुर पहुंचे है. देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बधाई दी. उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की.

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बोले- "मुझे लगता है कि अगर पूरी दुनिया महादेव का अनुसरण करे, तो सब ठीक हो जाएगा. मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मैं इससे मोहित हूं. सनातन धर्म बहुत प्राचीन है."

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्वीर सामने आई हैं. यहां 2 जून को सरयू जल कलश यात्रा निकलेगी. 5 जून को मंदिर के प्रथम तल और परकोटा के नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होगी.