Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Samajwadi Party

मुलायम के समधी हरिओम ने कहा कि रामगोपाल ने अखिलेशअपने गिरफ्त में रखा है. उन्होंने कहा कि रामगोपाल के रहते सपा का भला नहीं होगा.

शिवपाल यादव अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. लेकिन फिर भी इस बार मैनपुरी का चुनाव सपा के लिए आसान नहीं होने वाला है. हम आपको आकड़ों के जरिए बताएंगे कि सपा के लिए बीजेपी कैसे चुनौती बन सकती है.

रामपुर उपचुनाव को लेकर आजम खान को तगड़ा झटका लगा है. आजम खान के एकदम खास और उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने खेमे के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है

शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का बीजेपी का प्रत्याशी कह रहा है कि वो मेरा चेला है, लेकिन वो चेला नहीं स्वार्थी है.

यूपी के खतौली में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की राजकुमारी और राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया के बीच है. यहां कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

सिराथू के रहने वाले दिलीप पटेल की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया था. सपा विधायक पल्लवी पटेल पर आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाने का आरोप लगा है.

विधानसभा चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव में दूरियां फिर बढ़ गई थीं, लेकिन अब मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पारिवारिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए दोनों फिर साथ आ गए हैं.

पत्नी डिंपल यादव के लिए अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर गए है. प्रचार के दौरान उन्होने कहा कि आजमगढ़ का चुनाव तो हम धोखे से हार गए थे. ये मैनपुरी है, यहां की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को हारने नहीं देगी

आजम खान को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी. अब उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है.

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर गहमा-गहमी बढ़ी हुई है. इस बीच, गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी और मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव के साथ शिवपाल यादव से मुलाकात की.