Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Samajwadi Party

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी इकाई संगठन और चुनावी तैयारियों पर जोर दे रही है। 2026 के पंचायत चुनाव को मजबूत आधार बनाने के लिए कांग्रेस अकेले लड़ेगी और इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव में उसी आधार पर उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया अलायंस में चुनाव लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी की निर्णायक भूमिका गठबंधन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने में अहम साबित होगी।

Parliament के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “SIR” को लेकर बड़ा हमला बोला है उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली.अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में सम्मान की भाषा का पालन होना चाहिए, साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया.

बाबरी मस्जिद विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचे. उन्‍होंने सलीम चिश्ती दरगाह में चादर चढ़ाई. मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी प्रशंसा कर रहे.

बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तो मंथन कर ही रहे हैं इधर यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गुणा गणित लगा रहे हैं और बिहार में हार की वजहों को सुधारते हुए यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं...

उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल तब मच गई जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे अरसे बाद आमने-सामने मिले। लखनऊ में हुई यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि सपा परिवार में दोबारा एकजुटता का संकेत मानी जा रही है। आज़म खान ने धर्म के नाम पर डर फैलाने की राजनीति की आलोचना की और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे “मजबूत हिस्सेदार” बनेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मेल-मिलाप सपा के लिए आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश का सियासी असर साफ दिख रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने बुलडोजर और विकास मॉडल के जरिए मतदाताओं को लुभा रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव ने बीजेपी पर नाम बदलने की राजनीति का आरोप लगाया है. यूपी मॉडल अब बिहार के मंचों पर चुनावी हथियार बन चुका है.

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने रामपुर में सीनियर नेता आजम खान से मुलाकात की और इसे पूरी तरह पारिवारिक बताया. उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक भेंट नहीं थी, बल्कि उनकी तबीयत जानने के लिए मुलाकात की गई.

Sanatan Pandey Controversial Statement Bihar: सपा सांसद के बयान को बीजेपी ने महिला विरोधी बताया है. बीजेपी ने कहा कि सपा सांसद सनातन पांडे का यह बयान ना सिर्फ महिला विरोधी है बल्कि "लड़के हैं गलती हो जाती है" वाली मानसिकता है.

Azam Khan Meets Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खां से अकेले मुलाकात की. आजम ने शर्त रखी थी कि कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद न हो. इसे खां का राजनीतिक दबदबा माना जा रहा है.

Azam Khan Release Sitapur Jail: आजम खान दो सालों के बाद जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं. आजम को जेल से लेने उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता सीतापुर जेल पहुंचे थे.