Road Safety Awareness Video:अनिल पाण्डेय/शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल के पूर्व ट्रैफिक हेड कांस्टेबल और सोशल मीडिया स्टार विवेकानंद तिवारी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिना वर्दी के महज एक मिनट के भीतर यातायात नियमों के उल्लंघन की 20 गंभीर गलतियां लाइव उजागर की हैं (Road Safety Awareness).
60 लाख फॉलोअर्स वाले पूर्व कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद भी अपना सड़क सुरक्षा अभियान जारी रखा है. उनके नए वायरल वीडियो में बुढार चौक पर ट्रिपल राइडिंग और रॉन्ग साइड जैसी 20 लापरवाहियां दिखाई गई हैं, जिसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है.
20 से ज्यादा गंभीर गलतियां दिखाई (Vivekanand Tiwari viral video)
सोशल मीडिया पर 60 लाख फॉलोअर्स वाले शहडोल के पूर्व ट्रैफिक हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बुढार के लोहिया चौक पर महज एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की 20 से ज्यादा गंभीर गलतियां दिखाई हैं. इस वीडियो में मोबाइल पर बात करना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाना जैसी लापरवाहियां शामिल हैं, जिन्हें वे सड़क हादसों की मुख्य वजह मानते हैं.
ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण सस्पेंड (Vivekanand Tiwari Traffic Rules)
गौरतलब है कि ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण शहडोल एसपी ने विवेकानंद को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. लेकिन खाकी वर्दी से दूर होने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है. अब वे एक आम नागरिक के रूप में बिना वर्दी के सड़कों पर उतरकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और हेलमेट वितरण अभियान चला रहे हैं.
विवेकानंद का मानना है कि जब तक लोग खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक सड़क दुर्घटनाओं को रोकना नामुमकिन है. बिना वर्दी के भी उनके इस जागरूकता अभियान और वीडियो को सोशल मीडिया पर जनता का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





