Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

shivraj singh chouhan

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेता एक-दूसरे पर जमकर तंज कस रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है.

मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक सीएम फेस को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया है.

शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और इस क्षेत्र की 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा है. वहीं, सीहोर की 4 सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है.

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी के बीच आपसी खींचतान बहुत है और शायद यही वजह है कि शिवराज के नाम पर चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया जा सका है.

ladli behna yojana: लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के लिए गेमचेंजर है. इस योजना से मिलने वाली राशि इस बार सात दिन पहले ही आ जाएगी. साथ ही सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की भी तैयारी है.

मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय नायकों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं. उन्‍होंने ऐलान किया है कि सूबे में 100 करोड़ रुपये से रानी दुर्गावती स्मारक बनेगा. उन्‍होंने कहा कि नीट परीक्षा में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए 5 प्रतिशत पद आरक्षित रहेंगे. अब एमबीबीएस भी हिन्दी में हो रहा..

मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22 के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो एम.पी. यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण किया और 49 खेलो इंडिया सेन्टर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी किया.

मध्य प्रदेश में 18 सितंबर को आदि शंकराचार्य की ज्ञान स्थली ओंकारेश्वर की धरा पर शंकरावतरणं नामक भव्य कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण के साथ ही अद्वैत लोक शिला न्यास का पूजन भी होगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सवा साल की कमल नाथ सरकार में विकास के एक भी काम नहीं हुए, इन्होंने हमारी योजनाएं भी बंद कर दी थीं।

प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रदेश ने केंद्र में मोदी और प्रदेश में शिवराज को हमेशा प्यार दिया।