Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

SIT Investigation

सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में मध्य प्रदेश के विधायक अरविंद पटेरिया पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का संकेत दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में 2023 में अकोला में हुए दंगों के मामले में गठित एसआईटी जांच के अपने आदेश पर रोक लगा दिया था. सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने यह आदेश दिया है.

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में पायलट सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एसआईटी जांच की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ मामले में फैसला सुरक्षित रखा. इस घटना में 41 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए.

सुप्रीम कोर्ट 13 अक्टूबर को राहुल गांधी द्वारा दायर वोट चोरी आरोपों की एसआईटी जांच याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में बेंगलुरु सेंट्रल 2024 लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची हेराफेरी के आरोप और सूची पर रोक की मांग की गई.

गायक ज़ुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत के मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. NEIF आयोजक श्यामकानू महंता और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस गहन जांच कर रही है.

कर्नाटक की आलंद विधानसभा में 2023 चुनाव के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है. SIT जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य सरकार और सक्षम न्यायालयों को सौंपेगी.

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी की जांच कर रही SIT ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और जांच पूरी करने के लिए अधिक समय की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट 1984 सिख विरोधी दंगों से संबंधित याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें दंगा पीड़ितों के लिए जल्द न्याय की मांग की गई है और दोषियों के खिलाफ अपील की सिफारिश की गई है. कोर्ट ने जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं.